Monday, June 29, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल WCL : बेसिक सुरक्षा प्रशिक्षण पाठ्यक्रम 2025.04 का दीक्षांत समारोह आयोजित

WCL : बेसिक सुरक्षा प्रशिक्षण पाठ्यक्रम 2025.04 का दीक्षांत समारोह आयोजित

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सह विभाग्यधक्ष, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI), नागपूर, ऋषिकेश सोनावने ने मुख्य अतिथि के रूप में परेड का निरीक्षण किया

Advertisement

नागपुर, 30 जून : वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) के सुरक्षा विभाग द्वारा संचालित बेसिक सुरक्षा प्रशिक्षण पाठ्यक्रम 2025.04 का भव्य दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सह विभाग्यधक्ष, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI), नागपूर, ऋषिकेश सोनावने ने मुख्य अतिथि के रूप में परेड का निरीक्षण किया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत नव-प्रशिक्षुओं को सुरक्षा प्रबंधन, आपदा से निपटने के उपाय, आपातकालीन स्थितियों में कार्रवाई की प्रक्रिया, आधुनिक सुरक्षा उपकरणों का उपयोग, शस्त्र चलाना एवं शारीरिक दक्षता का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस बैच में वेकोलि के कुल 58 प्रतिभागियों ने सफलता पूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण किया।

मुख्य अतिथि ऋषिकेश सोनावने ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में प्रशिक्षुओं को उनके कर्तव्यों के प्रति सजग एवं उत्तरदायी रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि बदलते सुरक्षा परिदृश्य में प्रशिक्षित सुरक्षाकर्मियों की भूमिका वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की खदानों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Advertisement

उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त सभी प्रतिभागियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं तथा अंत में पारितोषिक वितरण समारोह में सर्वश्रेष्ठ ड्रिल, पीटी, योग तथा क्रॉस कंट्री विजेताओं को अपने हाथों से पुरस्कृत भी किया।

समारोह में ले.क (डॉ.) विक्रांत मलहन, विभागाध्यक्ष (सुरक्षा)/ मुख्य सुरक्षा अधिकारी, वेकोलि, अधिकारीगण, प्रशिक्षकगण तथा ॅब्स् सुरक्षा विभाग के पर्यवेक्षक उपस्थित थे।

Advertisement
भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें