Friday, May 1, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन BMS के कोल प्रभारी रेड्डी बोले- कोयला कामगार हड़ताल से दूर रहें,...

BMS के कोल प्रभारी रेड्डी बोले- कोयला कामगार हड़ताल से दूर रहें, यह राजनीति से प्रेरित

बीएमएस नेता के. लक्ष्मा रेड्डी ने कहा कि हड़ताल पूरी तरह से राजनीति प्रेरित है और इसका मजदूरों के हित से कोई लेना-देना नहीं है।

Advertisement

धनबाद, 08 जुलाई। मंगलवार को धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में पहुंचे भारतीय मजदूर संघ (BMS) के कोल प्रभारी के. लक्ष्मा रेड्डी ने कहा कि 9 जुलाई की हड़ताल राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने कोयला कामगारों से हड़ताल से दूर रहने कहा।

बीएमएस नेता के. लक्ष्मा रेड्डी ने कहा कि हड़ताल पूरी तरह से राजनीति प्रेरित है और इसका मजदूरों के हित से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कोयला क्षेत्र के सभी श्रमिकों से अपील की कि वे इस हड़ताल में भाग न लें और राष्ट्रहित तथा उद्योगहित में पूर्व की तरह अपना योगदान जारी रखें।

रेड्डी ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ ने कभी किसी राजनीतिक दल के साथ संबंध नहीं रखा, बल्कि हमेशा स्वदेशी विचारधारा, राष्ट्रहित, उद्योग हित और मजदूर हित को प्राथमिकता दी है। इसी सोच के साथ संघ ने असंगठित मजदूरों के अधिकारों के लिए भी बराबरी से लड़ाई लड़ी है। उन्होंने कहा कि भामसंघ एकमात्र ऐसा संगठन है जिसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी श्रमिकों की आवाज पहुंचाई है, और आज इसका प्रतिनिधित्व अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन में भी हो रहा है।

उन्होंने कहा कि भारतीय मजदूर संघ न केवल संगठित और असंगठित दोनों वर्गों के मजदूरों की आवाज है, बल्कि यह संगठन अपने कार्यकर्ताओं की शक्ति और प्रतिबद्धता के बल पर श्रमिक हितों की सबसे मजबूत ढाल भी है।

Advertisement

उन्होंने कोल प्रबंधन को चेताते हुए कहा कि अगर समय रहते श्रमिकों की समस्याओं और सामाजिक सुरक्षा की मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो संगठन को एक लंबी लड़ाई लड़नी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि प्रबंधन की उदासीनता अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ के वरिष्ठ नेता एवं केन्द्रीय सलाहकार समिति सदस्य बीसीसीएल मुरारी तांती ने की। संचालन महामंत्री उमेश कुमार सिंह ने किया, जो कोल इंडिया सुरक्षा बोर्ड एवं एपेक्स सुरक्षा समिति के सदस्य भी हैं।

मंच पर संजय चौधरी (अध्यक्ष, अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ), केके सिंह (मंत्री), धर्मजीत चौधरी (जिला महामंत्री), माधव सिंह, ओम कुमार सिंह, सुशील कुमार सिंह सहित अनेक पदाधिकारी आसीन रहे।

सम्मेलन में धनबाद, झरिया, कतरास, सिंदरी, बलियापुर, और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: