Friday, May 1, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल WCL : निदेशक HR डॉ. पांडे ने कामठी उपक्षेत्र के अस्पताल और...

WCL : निदेशक HR डॉ. पांडे ने कामठी उपक्षेत्र के अस्पताल और कॉलोनी का जायजा लिया

डॉ. पांडे ने जे.एन. कॉलोनी और गोंडेगांव कॉलोनी में बहु-मंजिला आवासीय इमारतों के निर्माण हेतु चिन्हित भूमि का भी निरीक्षण किया।

Advertisement

WCL के निदेशक (मानव संसाधन) डॉ. हेमंत शरद पांडे ने आज कर्मचारियों के कल्याण से जुड़ी सुविधाओं की समीक्षा के लिए नागपुर क्षेत्र के कामठी तथा गोंडेगांव उपक्षेत्रों का निरीक्षण किया।

कामठी उपक्षेत्र में उन्होंने जे.एन. अस्पताल तथा जे.एन. कॉलोनी का दौरा किया, वहाँ उन्होंने सुविधाओं के उन्नयन की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा, “हमारे कर्मचारियों को सर्वश्रेष्ठ सुविधाएं मिलनी चाहिए।”

उन्होंने अस्पताल तथा आवासीय परिसर में सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि कर्मचारियों को बेहतर जीवनशैली और स्वास्थ्य सेवाएँ मिल सकें।

डॉ. पांडे ने जे.एन. कॉलोनी और गोंडेगांव कॉलोनी में बहु-मंजिला आवासीय इमारतों के निर्माण हेतु चिन्हित भूमि का भी निरीक्षण किया।

Advertisement

इस अवसर पर नागपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री जे. वी. एस. पी राव, श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: