Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन SECL : यूनियन सदस्यता सत्यापन, गेवरा प्रोजेक्ट में पहले दिन HMS का...

SECL : यूनियन सदस्यता सत्यापन, गेवरा प्रोजेक्ट में पहले दिन HMS का बोलबाला, BMS चौथे नम्बर पर 

इसके बाद गणना का कार्य हुआ। गेवरा प्रोजेक्ट का कुल में मेन पावर 1994 है। पहले दिन 1204 कर्मचारियों ने मतदान किया।

Advertisement

कोरबा, 19 जुलाई। कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) की अनुषांगिक कंपनी एसईसीएल (SECL) में श्रमिक संगठनों का सदस्यता सत्यापन (Union membership verification) चल रहा है। विश्व की दूसरी बड़ी कोल माइंस गेवरा प्रोजेक्ट में सत्यापन के पहले दिवस एचएमएस टॉप पर है।

सदस्यता सत्यापन का कार्य 20 जुलाई को भी होगा। एसईसीएल की मेगा परियोजना गेवरा में सदस्यता सत्यापन सुबह 11ः00 बजे से शुरू होकर दोपहर 3ः00 बजे समाप्त हुआ। इसके बाद गणना का कार्य हुआ। गेवरा प्रोजेक्ट का कुल में मेन पावर 1994 है। पहले दिन 1204 कर्मचारियों ने मतदान किया।

पहले दिवस के परिणाम अनुसार 360 सदस्यों के समर्थन के साथ एचएमएस आगे है। एटक के पक्ष में 280, इंटक को 212 तथा बीएमएस को 198 कामगारों का समर्थन मिला। इसी तरह आरसीएमसी 4, केएमपी 5 तथा नोट के पक्ष में 145 कामगार गए।

एचएमएस से सम्बद्ध कोयला मजदूर सभा के सेक्रेटरी एससी मंसूरी ने बताया गया कि गेवरा प्रोजेक्ट में एचएमएस द्वारा कर्मचारियों के हित में सक्रिय रूप से कार्य किया जा रहा है। यही कारण है कामगारों एचएमएस पर भरोस जता रहे हैं। श्री मंसूरी ने उम्मीद जताई कि दूसरे दिवस में सर्वाधिक समर्थन एचएमएस को मिलेगा और गेवरा प्रोजेक्ट नम्बर की स्थित बनेगी।

Advertisement
Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट