मथुरा- यमुना एक्सप्रेस- वे पर हादसा, कार की अज्ञात वाहन से टक्कर, सात की मौत

एसपी ग्रामीण मथुरा श्रीश चंद्र ने बताया यह हादसा थाना नौहझील क्षेत्र में माइलस्टोन 68 पर हुआ। एसपी ग्रामीण ने बताया कि कार सवार लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए नोएडा जा रहे थे।

आज सुबह नौहझील थाना क्षेत्र के अंतर्गत मथुरा- यमुना एक्सप्रेस- वे पर एक कार का अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। दुर्घटना में 3 पुरुष, 3 महिला और एक बच्चे की मौके पर ही मृत्यु हो गई। एक पुरुष और एक बच्चा घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

एसपी ग्रामीण मथुरा श्रीश चंद्र ने बताया यह हादसा थाना नौहझील क्षेत्र में माइलस्टोन 68 पर हुआ। एसपी ग्रामीण ने बताया कि कार सवार लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए नोएडा जा रहे थे। हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। इसमें एक पुरुष और बच्चा शामिल है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट किया, उत्तर प्रदेश के मथुरा में हुई सड़क दुर्घटना हृदयविदारक है। इस हादसे में जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

जनपद मथुरा के पास यमुना एक्सप्रेस वे पर हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक प्रकट करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना की है। शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की है।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing