Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) कॉर्पोरेट प्रति यूजर्स औसत रेवन्यू के मामले में Airtel ने जियो को पीछे...

प्रति यूजर्स औसत रेवन्यू के मामले में Airtel ने जियो को पीछे छोड़ा

मार्केट शेयर के मामले में जियो 40.1 प्रतिशत के साथ देश की टॉप टेलीकॉम कंपनी है। एअरटेल का मार्केट ष्शेयर 33 फीसदी है।

Advertisement

नई दिल्ली, 08 जुलाई। देश की निजी सेक्टर की टेलीकॉम कंपनियों द्वारा रिचार्ज प्लान में की गई बढ़ोतरी से ग्राहकों में नाराजगी देखने को मिल रही है। इधर, भारती एअरटेल (Bharati Airtel) प्रति उपयोगकर्ता औसत राजस्व के मामले में जियो से आगे निकल गया है।

एक रिपोर्ट के अनुसार एयरटेल का प्रति उपयोगकर्ता औसत राजस्व जियो (Jio) से 15 फीसदी ज़्यादा है। एअरटेल का प्रति यूजर्स औसत रेवन्यू 209 रुपए है, जबकि जियो का 181 रुपए। इसी तरह वाडाफोन आइडिया लिमिटेड का प्रति यूजर्स औसत रेवन्यू 146 रुपए है।

मार्केट शेयर के मामले में जियो 40.1 प्रतिशत के साथ देश की टॉप टेलीकॉम कंपनी है। एअरटेल का मार्केट शेयर 33 फीसदी है। वाडाफोन आइडिया लिमिटेड का मार्केट शेयर 18.9 तथा अन्य का 9.3 प्रतिशत है।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट