रायपुर। ढाई- ढाई साल के मुख्यमंत्री पद के लिए मचे घमासान के बीच एक नई खबर निकलकर आ रही है, जो छत्तीसगढ़ की राजनीति में हलचल मचा सकती है।

बताया गया है छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस की कांग्रेस में विलय को लेकर बातचीत शुरू हो रही है। जनता कांग्रेस की केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. रेणु जोगी कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करने नई दिल्ली पहुंची हैं। बताया जा रहा है कि यह मुलाकात आज ही होनी है।

सूत्रों की मानें तो सोनिया गांधी और डा. रेणु जोगी के बीच विलय को लेकर चर्चा हो होगी।

यहां बताना होगा कि 2018 के विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस तीसरी ताकत के तौर पर उभरी थी। पार्टी ने पांच सीटों पर जीत दर्ज की थी। जून 2016 में अजीत जोगी ने कांग्रेस से अलग होकर नई पार्टी बनाए जाने का ऐलान किया था। अजीत जोगी के निधन के बाद बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ताओें ने कांग्रेस में वापसी कर ली थी।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

 

 

 

  • Website Designing