Friday, May 1, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन बोकारो में निजी कम्पनियों के खिलाफ आजसू पार्टी ने खोला मोर्चा

बोकारो में निजी कम्पनियों के खिलाफ आजसू पार्टी ने खोला मोर्चा

हेमंत सरकार एवं उनके सहयोगी झारखंड को लूटने पर व्यस्त है। यहां के आम जनता को झूठा सब्जबाग दिखाकर बरगलाया जा रहा है।

Advertisement

बोकारो में निजी कम्पनियों के खिलाफ आजसू पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। इसी के तहत आज इंडस्ट्रियल एरिया,बालीडीह में चक्का जाम कार्यक्रम के पूर्व संध्या पर पार्टी के जिलाध्यक्ष सचिन महतो के नेतृत्व में प्रतिमा मार्केट से गोविंद मार्केट तक रविवार को मशाल जुलूस निकाला। इस मौके पर उन्होनें बताया कि आजसू आंदोलन से उपजी हुई पार्टी है। उनके संघर्ष एवं बलिदान पर ही झारखंड राज्य मिला है। सरकार झूठ एवं लूट की बुनियाद पर चल रही है। सरकार पर नौकरशाह की मनमानी चरम पर सीमा पर पहुंच चुकी है। यहां के युवाओ को ठगा जा रहा है। हेमंत सरकार एवं उनके सहयोगी झारखंड को लूटने पर व्यस्त है। यहां के आम जनता को झूठा सब्जबाग दिखाकर बरगलाया जा रहा है।

झारखंड सरकार द्वारा स्थानीय उम्मीदवारों के नियोजन अधिनियम 2021 एवं नियोजन अधिनियम 2022 को पूरे राज्य में 12 सितंबर, 2022 से लागू किया गया है परंतु बोकारो जिला स्थित निजी कंपनियों में कोई, इसे लागू करने को लेकर गंभीरता नही दिखा रही। इसी लेकर आज जियाडा बोकारो प्रक्षेत्र के बालीडीह में चक्का जाम किया जाएगा। इसके पश्चात भी निजी कंपनी की मनमानी रही तो आजसू पार्टी सङक से लेकर सदन तक अपना आवाज बुलंद करेगी।

मशाल जुलूस में माराफारी पंसस कल्याणी देवी, नरकेरा पंसस रीना एक्का,विस्थापित नेता फूलचंद महतो, दिनेश झा, वार्ड सदस्य मीना देवी, बिंदु देवी, बासमती देवी, सुमित्रा देवी, नीता देवी, पूनम देवी,पिंकी देवी, ओमनाथ ओझा, अजय गोस्वामी, सूरज दिगार, वीरेंद्र साव, अशोक हंसदा, तापेश महतो, रमेश सिंह, सरजू महतो, विजय पांडे, धीरन मुर्मू, विकास सिंह, सागर दिगार, शोभा देवी, मंजू देवी, विमला देवी, सुग्गा देवी, पारो देवी, सावित्री देवी, सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: