अभा खदान मजदूर संघ ने 4 उपाध्यक्ष, एक मंत्री को हटाया, जानें क्यों …

अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ ने अपने चार उपाध्यक्ष और एक मंत्री को पदमुक्त कर दिया है। संघ के महामंत्री सुधीर घुरडे ने इस आशय का लिखित आदेश जारी किया है।

अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ ने अपने चार उपाध्यक्ष और एक मंत्री को पदमुक्त कर दिया है। संघ के महामंत्री सुधीर घुरडे ने इस आशय का लिखित आदेश जारी किया है।

इसे भी पढ़ें : सीटू नेता रामानंदन का सीधा आरोप : कोल क्राइसिस सरकार का षड़यंत्र, चंद उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने गलत नैरेटिव किया गया क्रिएट, जेबीसीसीआई पर यह कहा, देखें बातचीत का वीडियो :

पदमुक्त किए गए उपाध्यक्ष में इनामुल हक, गोराचंद चटर्जी, मुन्नीलाल यादव, शिवदयाल बिसंदरे शामिल हैं। अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ में मंत्री की जवाबदारी संभाल रहे मंदा रमाकांत को पदमुक्त किया गया।

पदमुक्त किए जाने की वजह उक्त पदाधिकारियों के उम्र के 60वें पायदान पर पहुंचना है। आरएसएस के श्रमिक संगठन भारतीय मजदूर संघ में 60 साल की आयु वर्ग के लोगों को किसी भी पद पर नहीं रखा जाता है। इसी नियम के तहत बीएमएस से सम्बद्ध अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के उक्त पदाधिकारियों पदों से विमुख किया गया है।

इसे भी पढ़ें : कोरबा : गेवरा-दीपका रेल खंड पर किसानों ने जमाया कब्जा, 5000 टन कोयले की आपूर्ति हुई बाधित

बीएमएस से इतर दूसरे श्रमिक संगठनों में इस तरह का न कोई नियम है और न ही परंपरा। ऐसे कई ट्रेड यूनियन है, जहां प्रमुख पदों पर सालों से श्रमिक नेता जमे हुए हैं। बीएमएस में 60 साल से की आयु के लोगों को पदमुक्त करने के कारण कनिष्ठ कार्यकर्ताओं को नेतृत्व करने का अवसर मिलता है।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

 

  • Website Designing