अमेरिका के मिसिसिपी राज्य में एक पायलट ने प्लेन चुरा लिया है। घटना टुपेलो शहर के वेस्ट मेन इलाके की है। इसके बाद पायलट ने यहां के एक वॉलमार्ट स्टोर में इसे क्रैश करने की धमकी दें डाली। एहतियातन पुलिस ने स्टोर और उसके आसपास के इलाके को खाली करा लिया है। प्लेन करीब 3 घंटे से शहर के ऊपर मंडरा रहा है। टुपेलो शहर में करीब 40 हजार लोग रहते हैं।

बताया जा रहा है कि बीचक्राफ्ट किंग एयर -90 नाम के इस विमान को टुपेलो एयरपोर्ट से चुराया गया है। यह एक डबल इंजन 9 सीटर प्लेन है। पुलिस ने बताया कि पायलट ने इमरजेंसी नंबर 911 पर कॉल कर वॉलमार्ट में प्लेन क्रैश कर देने की धमकी दी।

पुलिस पायलट से सीधे संपर्क साधने की कोशिश कर रही है। बताया जा रहा है कि पायलट की उम्र करीब 29 साल है और वह वॉलमार्ट का ही कर्मचारी है।

खतरे को देखते हुए इलाके की सभी आपातकालीन सेवाएं अलर्ट पर हैं। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि पायलट की मंशा क्या है। खतरे की आशंका के चलते लोगों को वेस्ट मेन इलाके से दूर रहने की हिदायत दी गई है।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

साभार : भास्कर

  • Website Designing