Friday, April 24, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल कोयला कामगारों का बोनस तय करने मानकीकरण समिति की बैठक को लेकर...

कोयला कामगारों का बोनस तय करने मानकीकरण समिति की बैठक को लेकर आया अपडेट

दरअसल सीआईएल के नेट प्रॉफिट में नेट 10 हजार करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है। इस लिहाज से बोनस के लिए बैठक में बात की जाएगी।

Advertisement

नई दिल्ली, 22 सितम्बर। कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) के कामगारों को मिलने वाले सालाना बोनस (पनफार्मेंस लिंक्ड रिवार्ड) को लेकर मानकीकरण समिति की बैठक 29 सितम्बर को नई दिल्ली में आयोजित हो सकती है। सीआईएल प्रबंधन ने इसके संकेत दिए हैं।

इसे भी पढ़ें : SECL : मेगा प्रोजेक्ट कुसमुंडा खदान पैच पर बनाया गया नया रैंप

यह बैठक एक अक्टूबर को आयोजित किए जाने की चर्चा थी। यहां बताना होगा कि 2023 में कोयला कामगारों को 85,000 रुपए बतौर बोनस (Bonus) मिला था। इस बार यूनियन के लोग एक लाख रुपए से अधिक बोनस की मांग कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : सिंगरेनी के कोयला कामगारों को 1.90 लाख रुपए का बोनस, ठेका श्रमिकों को भी मिलेगा लाभ

Advertisement

दरअसल सीआईएल के नेट प्रॉफिट में नेट 10 हजार करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है। इस लिहाज से बोनस के लिए बैठक में बात की जाएगी। वित्तीय वर्ष 2023- 24 में कोल इंडिया को 37,369 करोड़ रुपए का लाभ हुआ। 2023- 24 में कोयला उत्पादन 773.63 मिलियन टन दर्ज किया गया था।

किस वर्ष कितना बोनस मिला :

2007 – 6,000
2008 – 8,350
2009 – 10,000
2010 – 15,000
2011 – 21,000
2012 – 26,500
2013 – 31,500
2014 – 40,000
2015 – 48,500
2016 – 54,000
2017 – 57,000
2018 – 60,500
2019 – 64,700
2020 – 68,500
2021 – 72,500
2022 – 76,500
2023 – 85,000

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: