कश्मीर में एक और टारगेट किलिंग : बैंक में घुसकर प्रबंधक को मारी गोली

गुरुवार को एक आतंकवादी ने कुलगाम ज़िले के अरेह मोहनपोरा में इलाकाई देहाती बैंक में एक बैंक कर्मचारी (प्रबंधक) विजय कुमार पर फायरिंग की, बाद में उन्होंने अस्पताल में दम तोड़ दिया। 3 दिन पहले कुलगाम में ही एक टीचर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

जम्मू कश्मीर, 02 जून। गुरुवार को एक आतंकवादी ने कुलगाम ज़िले के अरेह मोहनपोरा में इलाकाई देहाती बैंक में एक बैंक कर्मचारी (प्रबंधक) विजय कुमार पर फायरिंग की, बाद में उन्होंने अस्पताल में दम तोड़ दिया। 3 दिन पहले कुलगाम में ही एक टीचर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

जम्मू-कश्मीर में एक महीने में 6 टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। 12 मई बडगाम में राहुल भट्ट (सरकारी कर्मचारी), 13 मई को पुलवामा में रियाज अहमद ठाकोर (पुलिसकर्मी), 24 मई को सैफुल्लाह कादरी (कांस्टेबल), 25 मई को अमरीन भट्ट (टीवी आर्टिस्ट) और 31 मई को कुलगाम में रजनी बाला (टीचर) की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

Advertisement
Advertisement