आर्मेनिया के कार्यवाहक प्रधानमंत्री, निकोल पशिनियन और उनकी सिविल कॉन्ट्रैक्ट पार्टी ने 53 दशमलव नौ-दो प्रतिशत मतों के साथ संसदीय चुनाव जीत लिया है। एक स्थानीय समाचार एजेंसी ने आज चुनाव आयोग के हवाले से ये खबर दी।

पशिनियन ने रविवार को हुए चुनाव के प्रारंभिक परिणामों के आधार पर जीत का दावा किया था। उनकी पार्टी ने पूर्व राष्ट्रपति रॉबर्ट कोचारियन के नेतृत्व में अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी आर्मेनिया एलायंस पर शुरुआती बढ़त ले ली थी।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing