Advertisement

नई दिल्ली। कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) के कार्यकारी निदेशक आशुतोष द्विवेदी की नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के निदेशक (तकनीकी) के पद पर नियुक्ति के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है।

मई 2025 में PESB ने नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) के निदेशक (तकनीकी) के पद के लिए आशुतोष द्विवेदी के नाम की अनुशंसा की थी। इसके बाद कोयला मंत्रालय ने एसीसी के समक्ष प्रस्ताव प्रस्तुत किया था।

यह नियुक्ति उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से उनकी सेवानिवृत्ति की तिथि तक अर्थात 31.10.2028 तक, या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगी।

Advertisement