असम : भाजपा और सहयोगी-असम गण परिषद ने 77 म्‍युनिसिपल बोर्डों में बहुमत हासिल किया

भारतीय जनता पार्टी को 75 और असम गण परिषद को 2 म्‍युनिसिपल बोर्ड में बहुमत मिला है। कांग्रेस को एक बोर्ड में जीत हासिल हुई है जबकि दो में निर्दलीय उम्‍मीदवार जीते हैं।

असम में सत्‍ताधारी भारतीय जनता पार्टी और उसकी सहयोगी- असम गण परिषद ने 77 म्‍युनिसिपल बोर्डों में बहुमत हासिल कर लिया है।

भारतीय जनता पार्टी को 75 और असम गण परिषद को 2 म्‍युनिसिपल बोर्ड में बहुमत मिला है। कांग्रेस को एक बोर्ड में जीत हासिल हुई है जबकि दो में निर्दलीय उम्‍मीदवार जीते हैं।

80 म्‍युनिस्‍पिल बोर्डों की 977 सीटों पर वोट डाले गए थे। भारतीय जनता पार्टी को 742 और उसकी गठबंधन सहयोगी असम गण परिषद को 65 सीटों पर जीत हासिल हुई है। कांग्रेस ने 71 सीटें जीती हैं। 99 सीटों पर निर्दलीय और अन्‍य दलों के उम्‍मीदवार विजयी रहे हैं।

मुख्‍यमंत्री हेमन्‍ता बिस्‍वा सरमा ने कहा है कि ये नतीजे प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्‍व और उनकी दूरदर्शिता के प्रति लोगों के भरोसे को दर्शाते हैं।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing