election commission
election commission

नई दिल्ली, 02 मार्च। त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय चुनाव के लिए वोटों की गिनती चल रही है। पूर्वोत्तर के विधानसभा चुनाव में त्रिपुरा की 60, मेघालय की 59 और नगालैंड की 60 सीटों पर रुझान आ गए हैं।

इन रुझानों (9.30 am) में भाजपा गठबंधन को त्रिपुरा में 40 सीटें और नगालैंड में 51 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। मेघालय में भाजपा 8 पर आगे है, इसे 10 सीटों का फायदा होता दिखाई दे रहा है। यहां तृणमूल 21 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनती नजर आ रही है।

इसी तरह अरुणाचल प्रदेश की लुमला विधानसभा सीट, रामगढ़ (झारखंड), इरोड पूर्व (तमिलनाडु), सागरदिघी (पश्चिम बंगाल) और कस्बा पेठ, महाराष्ट्र की चिंचवाड़ विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव के लिए भी मतगणना हो रही है।

  • Website Designing