अटल सुरंग को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने दुनिया की सबसे लंबी राजमार्ग सुरंग के रूप में प्रमाणित किया

अटल सुरंग को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने आधिकारिक तौर पर 10 हजार फीट से ऊपर दुनिया की सबसे लंबी राजमार्ग सुरंग के रूप में प्रमाणित किया है।

अटल सुरंग को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने आधिकारिक तौर पर 10 हजार फीट से ऊपर दुनिया की सबसे लंबी राजमार्ग सुरंग के रूप में प्रमाणित किया है।

सीमा सड़क संगठन के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चौधरी ने इस सुरंग के निर्माण में संगठन की शानदार उपलब्धि के लिए पुरस्कार प्राप्त किया। यह सुरंग मनाली को लाहौल-स्पीति घाटी से जोड़ती है।

ब्रिटेन में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स एक ऐसा संगठन है जो दुनियाभर में असाधारण रिकॉर्डों को सूचीबद्ध और सत्यापित करता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अटल सुरंग 3 अक्टूबर, 2020 को राष्ट्र को समर्पित की थी। रोहतांग दर्रे के नीचे स्थित 9 दशमलव शून्‍य-दो किलोमीटर लंबी रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण अटल सुरंग का निर्माण मनाली-लेह राजमार्ग पर बेहद सर्द तापमान की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में किया गया था।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing