CMD NCL, B Sairam
Advertisement

नई दिल्ली, 20 सितम्बर। कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) के नए चेयरमैन के नाम पर मुहर लग गई है। लोक उद्यम चयन बोर्ड (PESB)  ने बी. साईराम के नाम की अनुशंसा की है।

शनिवार, 20 सितम्बर को चयनित उम्मीदवारों का साक्षात्कार आयोजित हुआ। साक्षात्कार के लिए कुल अधिकारी सूचीबद्ध किए गए थे। लोक उद्यम चयन बोर्ड ने सीआईएल के चेयरमैन पर के लिए बी. साईराम के नाम का चयन किया। बी. साईराम वर्तमान में एनसीएल के सीएमडी हैं। सीआईएल का चेयरमैन बनने की दौड़ में सबसे आगे थे।

industrialpunch.com ने भी कोयला कामगारों से उनकी पसंद के बारे में राय ली थी, इसमें भी सर्वाधिक लोगों ने बी. साईराम को चेयरमैन के तौर पर देखना चाहा था। मौजूदा चेयरमैन पीएम प्रसाद का कार्यकाल 31 अक्टूबर, 2025 तक का है।

साक्षात्कार में ये अधिकारी सम्मिलित हुए

Advertisement
  • मुकेश चौधरी, डायरेक्टर (मार्केटिंग), कोल इंडिया लिमिटेड
  • इन्द्र देव नारायण, सीएमडी, एमईसीएल
  • बी. साईराम, सीएमडी, एनसीएल
  • निलेंदु कुमार सिंह, सीएमडी, सीसीएल
  • पंकज कुमार शर्मा, डायरेक्टर (प्रोडक्शन), नालको
  • विश्वनाथ सुरेश, डायरेक्टर (कमर्शियल), एनएमडीसी
  • विनय कुमार, डायरेक्टर (टेक्निकल), एनएमडीसी
  • अनुज जैन, डायरेक्टर (फाइनेंस), इंडियन ऑयल
  • हेमंत कुमार दास, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (प्रोजेक्ट्स), पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन
  • आलोक सिंह, प्रिंसिपल कमिश्नर, आयकर विभाग (राजकोट)
  • डॉ. पुड़ी हरिप्रसाद, चीफ एडमिनिस्ट्रेशन ऑफिसर, रेलवे

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

Advertisement