Advertisement

कोरबा, 31 अगस्त। वेदांता समूह (Vedanta Group) की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (Balco) ने जुलाई 2025 में 50 हजार टन का उत्पादन किया तथा लगभग 49 हजार टन की बिक्री (Sold) की, जो चालू वित्तीय वर्ष में सबसे अधिक है।

इसे भी पढ़ें : BCCL के सीएमडी एवं निदेशक वित्त के ग्रेच्युटी भुगतान पर लगी रोक

दो दिनों पूर्व जारी आंकड़ों के अनुसार जुलाई 2025 में बालको का एल्यूमिनियम उत्पादन (Aluminium Production) 50 हजार टन दर्ज हुआ। जबकि जून में यह आंकड़ा 47,940 टन था।

चालू वित्तीय वर्ष के जुलाई में बालको ने 48,994 टन एल्यूमिनियम की बिक्री की है। जून में 46,771 टन की बिक्री दर्ज की गई थी। मई में बिक्री की आंकड़ा 48,211 एवं अप्रेल में 46,206 टन था।

Advertisement

यहां बताना होगा कि बालको की सालाना एल्यूमिनियम उत्पादन क्षमता 5 लाख 70 हजार टन है। वित्तीय वर्ष 2024- 25 में बालको ने क्षमता से अधिक 5 लाख 87 हजार टन एल्यूमिनियम उत्पादन किया था।

इसे भी पढ़ें : बालको में गणेश चतुर्थी उत्सव, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न

इधर, एल्यूमिनियम की कीमतों में उछाल आया है। लंदन मेटल एक्सचेंज (LME) में जुलाई में एल्यूमिनियम की कीमत 2,604 डॉलर प्रति टन रही। जून में एल्यूमिनियम की कीमत 2,362 डॉलर प्रति टन थी।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

Advertisement