Advertisement
राजभाषा कार्यान्वयन की दिशा में निरंतर किए जा रहे सराहनीय प्रयासों एवं विविध नवोन्मेषी पहलों के लिए बीसीसीएल (BCCL) को नई दिल्ली में आयोजित कोयला मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति की बैठक में मंत्रालय के “निष्ठा की प्रतिष्ठा“ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी के कर कमलों से यह पुरस्कार बीसीसीएल के अध्यक्ष- सह- प्रबंध निदेशक मनोज कुमार अग्रवाल ने ग्रहण किया।
इस अवसर पर कोयला मंत्रालय, कोल इंडिया लिमिटेड एवं अन्य अनुषंगी कंपनियों व उपक्रमों के अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join
Advertisement
Advertisement









