Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल बिक्रम घोष ने WCL के निदेशक कार्मिक का पदभार ग्रहण किया

बिक्रम घोष ने WCL के निदेशक कार्मिक का पदभार ग्रहण किया

कोयला मंत्रालय के आदेश से उन्हें 01.08.2024 से अगले 3 माह तक के लिए निदेशक (कार्मिक) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

DF Bickram Ghosh
Advertisement

WCL के निदेशक (वित्त) बिक्रम घोष ने 01.08.2024 को निदेशक (कार्मिक) का अतिरिक्त पदभार ग्रहण किया। श्री घोष वेकोलि में मार्च 2024 से निदेशक (वित्त) के रूप में कार्यरत है।

कोयला मंत्रालय के आदेश से उन्हें 01.08.2024 से अगले 3 माह तक के लिए निदेशक (कार्मिक) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

बिक्रम घोष को कोयला उद्योग में 28 वर्षों से अधिक का दीर्घ अनुभव हासिल है। श्री घोष ने 1992 में आईसीएमए की डिग्री हासिल करने के उपरांत, लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में अपने करियर की शुरुआत की। वर्ष 1996 में, बीसीसीएल में वित्त अधिकारी के तौर पर वे कोयला उद्योग से जुड़े। इन वर्षों के दौरान श्री घोष ने बीसीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों, मुख्यालय आदि में महाप्रबंधक (वित्त) सहित विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दी है।

वेकोलि में निदेशक (कार्मिक) का पदभार ग्रहण करने पर बिक्रम घोष को सीएमडी जे. पी. द्विवेदी, निदेशक तकनीकी (संचालन / योजना एवं परियोजना)  ए. के. सिंह एवं सीवीओ अजय मधुकर म्हेत्रे ने अपनी शुभकामनाएं दी।

Advertisement
Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट