बॅालीवुड एक्टर अक्षय कुमार की हाल ही में ऐतिहासिक फिल्म सम्राट पृथ्वीराज रिलीज हुई। इस फिल्म को दर्शकों की मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली है। एक हाई बजट फिल्म होने के बाद भी सम्राट पृथ्वीराज बंपर कमाई तो दूर की बात है, 100 करोड़ का कारोबार भी नहीं कर पाई है।

आलम यह है कि भारत में कई बड़े शहरों में अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज को जीरो ऑक्यूपेंसी का सामना करना पड़ा है। एक अंग्रेजी वेबसाइट की खबर अनुसार कई बड़े सिनेमाघरों से सम्राट पृथ्वीराज के कई शो कैंसल किए जा रहे हैं। कई शो के टिकट तक नहीं बिक रहे हैं।

आपको बता दें कि अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर की सम्राट पृथ्वीराज को 200 करोड़ से अधिक बजट के साथ बनाया गया है। ट्रेड जानकारों के मुताबिक सम्राट पृथ्वीराज अक्षय कुमार की दूसरी ऐसी फिल्म है जिसे कमाई को लेकर बड़ा झटका लगा है।

इससे पहले अक्षय कुमार की बच्चन पांडे भी सिनेमाघर में द कश्मीर फाइल्स के सामने टिक नहीं पाई।. सम्राट पृथ्वीराज अक्षय कुमार के करियर की पहली ऐतिहासिक फिल्म होने के बाद भी फ्लॉप हो गई। सम्राट पृथ्वीराज में अक्षय कुमार के साथ मानुषी छिल्लर,सोनू सूद और संजय दत्त ने लीड भूमिका निभाई।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

 

  • Website Designing