नई दिल्ली, 30 जून। शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाने के लिए देवेंद्र फडणवीस द्वारा भाजपा के समर्थन के ऐलान के बाद पार्टी हाईकमान का बड़ा बयान आया है।

इसे भी पढ़ें : महाराष्ट्र : एकनाथ को मुख्यमंत्री बनाने के पीछे भाजपा की है लंबी रणनीति, ठाकरे परिवार को मुख्य राजनीति से किनारे लगाना भी मकसद!

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जारी बयान में कहा कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने तय किया है कि देवेंद्र फडणवीस को सरकार में आना चाहिए इसलिए उनसे व्यक्तिगत अनुरोध किया और केंद्रीय नेतृत्व ने कहा है कि देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम के रूप में कार्यभार संभालें।

इसे भी पढ़ें : देवेंद्र फडणवीस नहीं एकनाथ शिंदे होंगे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री, शाम को लेंगे शपथ

प्रेस वार्ता के दौरान देवेंद्र फडणवीस ने स्वंय के सरकार में नहीं आने की बात कही थी। श्री फडणवीस महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें 

  • Website Designing