भाजपा सांसद वरुण गांधी ने कहा- गोडसे जिंदाबाद कहने वाले देश को कर रहे शर्मिंदा, इन्हें सार्वजनिक रूप से शर्मसार किया जाना चाहिए

वरुण गांधी ने कहा कि हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि भारत को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जो सम्मान मिला है, वह महात्मा गांधी और उन आदर्शों के कारण मिला है, जिन पर महात्मा गांधी चले थे।

भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सांसद वरुण गांधी ने गांधी जयंती के अवसर पर सोशल मीडिया पर गोडसे जिंदाबाद के नारे लगाने वालों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि ये लोग देश को शर्मसार कर रहे हैं। ऐसे लोगों को सार्वजनिक रूप से शर्मसार किया जाना चाहिए। गोडसे जिंदाबाद के नारे लगाने वालों और ट्वीट करने वालों की आलोचना करते हुए वरुण गांधी ने कहा कि ऐसे लोगों को मुख्यधारा में बिल्कुल नहीं आने देना चाहिए।

इसे भी पढ़ें : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गुजरात में सूरत और तमिलनाडु में चेन्नई को जोड़ने वाली एक नई महत्वाकांक्षी सड़क परियोजना की घोषणा की

वरुण गांधी ने कहा कि हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि भारत को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जो सम्मान मिला है, वह महात्मा गांधी और उन आदर्शों के कारण मिला है, जिन पर महात्मा गांधी चले थे। बीजेपी सांसद ने कहा कि जो लोग गोडसे जिंदाबाद ट्वीट कर रहे हैं, उन लोगों को सार्वजनिक रूप से शर्मसार किया जाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें : टाटा संस को अभी नहीं मिली है एयर इंडिया की कमान, सरकार ने मीडिया रिपोर्ट को किया खारिज

आज गांधी जयंती पर जब सारा देश और दुनिया गांधी को याद कर रही है तो आज ही के दिन ट्विटर पर कुछ लोग नाथूराम गोडसे जिंदाबाद के नारे को ट्रेंड करा रहे हैं। इस तरह के नारों को ट्विटर पर ट्रेंड कराने वालों के खिलाफ ट्वीट करते हुए वरुण गांधी ने लिखा कि “भारत हमेशा एक आध्यात्मिक महाशक्ति रहा है, लेकिन यह महात्मा हैं जिन्होंने हमारे देश के आध्यात्मिक आधार को अपने अस्तित्व के माध्यम से व्यक्त किया और हमें एक नैतिक अधिकार दिया जो आज भी हमारी सबसे बड़ी ताकत है। गोडसे जिंदाबाद ट्वीट करने वाले देश को शर्मसार कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

 

  • Website Designing