Friday, May 1, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन BMS के कोल प्रभारी रेड्डी बोले- MDO मॉडल कामगारों के हितों के...

BMS के कोल प्रभारी रेड्डी बोले- MDO मॉडल कामगारों के हितों के लिए खतरा

श्री रेड्डी छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित SECL एरिया दीपका में अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ (ABKMS) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे।

Advertisement

कोरबा, 22 मार्च। बीएमएस (BMS) के कोल प्रभारी के. लक्ष्मा रेड्डी ने कोल इंडिया (CIL) की खदानों के निजीकरण को कामगारों के हितों के लिए खतरा बताया है। उन्होंने कहा कि बीएमएस एमडीओ मॉडल का पुरजोर विरोध करता है।

श्री रेड्डी छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित SECL एरिया दीपका में अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ (ABKMS) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे। बीएमएस के कोल प्रभारी ने कहा कि हमारी मांग पर कोल इंडिया में ड्रेस कोड लागू हो रहा है। नागपुर में आयोजित हुए एक कार्यक्रम में कोयला मंत्री के समक्ष वर्दी की मांग उठाई गई थी।

उन्होंने कहा कि बीएमएस ने 11वें वेतन समझौते में दो साल के संघर्ष के बाद मजदूरों को 19 प्रतिशत वेतन वृद्धि दिलाई। कोरोना काल में मृतक मजदूरों के परिवारों को 15 लाख रुपए का मुआवजा दिलाने में सफलता मिली। खदान हादसे में मृत्यु पर 1 करोड़ रुपए का मुआवजा और ठेका मजदूरों को 40 लाख रुपए का भुगतान सुनिश्चित कराया गया।

श्री रेड्डी ने कहा कि बीमा योजना में कर्मचारी के खाते से कटौती को समाप्त करवाया गया। जनरल मजदूर पद को जनरल असिस्टेंट में अपग्रेड भी बीएमएस की मांग पर किया गया है। कोल इंडिया में कार्यरत 17 लाख से अधिक महिला कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए महिला विंग के साथ विशेष चर्चा का प्रस्ताव रखा गया। सीएमपीएफ घोटाले की सीबीआई जांच की मांग उठाई गई है। उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

Advertisement
Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: