Thursday, April 30, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन BMS के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंड्या ने कहा, नई नई टेक्नोलॉजी का उपयोग...

BMS के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंड्या ने कहा, नई नई टेक्नोलॉजी का उपयोग हर हाथों को काम दिलाने में करें

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि समय का अनुशासन, सहनशीलता. व्यवस्था, शिष्टाचार और कार्यसूची तथा नए कार्यकर्ता की टीम सब उत्तम बनाने की आवश्यकता है

Advertisement

भोपाल, 23 अगस्त। भारतीय मजदूर संघ (BMS) की अखिल भारतीय कार्यसमिति के शुभारंभ अवसर पर अध्यक्ष हिरान्मय पंड्या (Hiranmay Pandyaji) ने नई टेक्नोलॉजी का सही उपयोग कर हर हाथों को काम दिलवाने का आह्वान किया।

बीएमएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पंड्या ने कहा कि हम केवल ट्रेड यूनियन ना रहे, पारिवारिक संगठन भी बने। आने वाली नई टेक्नोलॉजी का सही उपयोग कर हर हाथों को काम दिलवाएं। समय के साथ हम संभलकर भारत देश को विश्व गुरु बनाकर हमारा भी कर्त्यव्य निभाते हुए सही योगदान करें। अन्य मजदूर एवं नागरिक को सही रास्ते पर ले जाना है। पुराने कार्यकर्ताओं ने जो कीमत चुकाई है उसको याद रखते हुए संगठन को आगे बढ़ाना है। हम निर्णय उचित करें और संगठन के हित में करें। हम सब मिलकर हर स्तर पर सामूहिक निर्णय करें। संगठन के कार्य में 70 वर्ष भी एक पड़ाव है, रुकना नहीं है, थकना नहीं है, आगे बढ़ाना ही है। हर प्रकार की चुनौतियों का सामना करना है।

बीएमएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि समय का अनुशासन, सहनशीलता. व्यवस्था, शिष्टाचार और कार्यसूची तथा नए कार्यकर्ता की टीम सब उत्तम बनाने की आवश्यकता है। श्रमिक जगत में प्लेटफार्म अर्थव्यवस्था, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सहित परिवर्तन, सामाजिक सुरक्षा और वैश्विक प्रतिस्पर्धा जैसी चुनौतियां सामने हैं।

हिरान्मय पंड्या ने कहा कि जल, वायु परिवर्तन के कारण पर्यावरण सुलभ की समस्या में तेज़ गति पकड़ी है। यह केवल उद्योग नहीं श्रमिकों और समाज का भी प्रश्न है। पर्यावरण मंच को प्रान्त और महासंघ से कार्यकर्ता देकर सशक्त बनाना होगा जिसके साथ श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। टेक्नोलॉजी एक सहयोगी प्रणाली है। परंतु इस बात पर अडिग रहेंगे की मशीन और तकनीक श्रमिकों का स्थान नहीं लेगी। बल्कि उनको सहायक के रूप में लेना। इन सारी चुनौतियों के बाद भी केवल भारतीय मजदूर संघ का भविष्य उज्जवल है। यदि हम स्वतंत्र, आत्मनिर्भर और गैर राजनीतिक संगठनात्मक विश्वास को और गहरा करें। त्याग और तपस्या की इस परंपरा को आगे बढ़ते हुए हम सब मिलकर श्रमिक हित, उद्योग हित और राष्ट्रीय हित के लिए नए आयाम बनाएंगे।

Advertisement

 

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: