Thursday, June 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन BMS को रेलवे बोर्ड स्तर पर इनफॉर्मल मीटिंग और कार्यालय की सुविधा...

BMS को रेलवे बोर्ड स्तर पर इनफॉर्मल मीटिंग और कार्यालय की सुविधा मिलेगी

रेलवे बोर्ड ने इस आशय पत्र जारी किया है।

रेल मंत्री से मुलाकात करते हुए BRMS के पदाधिकारी
Advertisement

नई दिल्ली, 20 जनवरी। भारतीय मजदूर संघ (BMS) से सम्बद्ध भारतीय रेलवे मजदूर संघ (BRMS) को रेलवे बोर्ड स्तर पर मीटिंग एवं कार्यालय की सुविधा मिलेगी। रेलवे बोर्ड ने इस आशय पत्र जारी किया है।

यहां बताना होगा कि भारतीय रेलवे मजदूर संघ (बीआरएमएस) गुप्त मतदान चुनाव (Secret ballot election)  2024 में सभी क्षेत्रीय रेलवे और पीयू (सीएलडब्ल्यू और आरसीएफ) में कुल वोटों का 10.12 प्रतिशत हासिल किया था।

बीआरएमएस ने रेलवे बोर्ड से अनुरोध किया था कि एसबीई 2024 में उनके प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए, उन्हें रेलवे कर्मचारियों की शिकायतों को उठाने के लिए कुछ सुविधाए दी जाएं।

एसबीई 2024 में बीआरएमएस ने सभी क्षेत्रीय रेलवे और पीयू (सीएलडब्ल्यू और आरसीएफ) में अपनी उपस्थिति दर्ज की है और एआईआरएफ (AIRF) और एनएफआईआर (NFIR) के बाद तीसरा सबसे बड़ा वोट शेयर हासिल किया है।

Advertisement

रेलवे बोर्ड द्वारा रेलवे बोर्ड स्तर पर बीआरएमएस को ये सुविधाएं दी जाएंगी :

  • वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अनौपचारिक बैठक : बीआरएमएस के प्रतिनिधियों को विशेष आमंत्रित के रूप में रेलवे बोर्ड स्तर पर अधिकारियों से मिलने की अनुमति दी जाएगी। हालांकि, इसके लिए बीआरएमएस अधिकारियों को कोई विशेष आकस्मिक अवकाश या पास प्रदान नहीं किया जाएगा।
  • कार्यालय आवास : बीआरएमएस को नई दिल्ली स्थित किसी भी रेलवे कार्यालय/परिसर में आवास प्रदान किया जा सकता है।
रेलवे बोर्ड ने इस आशय पत्र जारी किया है
Advertisement
भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें