कोरबा (आईपी न्यूज)। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में 9 और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। पाॅजिटिव मिले ये केस सूरजपुर के आज आये पॉजिटिव मरीज के संपर्क में थे। एक पुलिस कांस्टेबल भी जो क्वारंटाइन सेंटर में था। वो भी पाॅजिटिव पाया गया है। बताया गया है कि ये सभी जांच रैपिड टेस्ट किट्स से किए गए हैं। सूरजपुर में ही 10 केस हो गए हैं। प्रदेश में अब एक्टिव मरीजांे की संख्या 13 हो गई है। आईजी, बिलासपुर श्री काबरा ने ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी है। इन सभी मरीजों का रायपुर में RT PCR टेस्ट होगा।

  • Website Designing