Tuesday, June 9, 2026
Home Industrial (English) BSNL ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक महीने के लिए मुफ्त...

BSNL ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक महीने के लिए मुफ्त 4जी सेवाएं देने के लिए ‘फ्रीडम प्लान’ पेश किया

नागरिक नज़दीकी बीएसएनएल ग्राहक सेवा केंद्र, रिटेलर पर जाकर या टोल-फ्री नंबर 1800-180-1503 पर कॉल करके फ्रीडम प्लान का लाभ उठा सकते हैं

Advertisement

भारत की विश्वसनीय सरकारी दूरसंचार कंपनी, भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपना बहुप्रतीक्षित एक सीमित अवधि का 1 रुपए वाला ऑफर, ‘फ्रीडम प्लान’ लॉन्च किया है, जिसमें उपभोक्ताओं को पूरे एक महीने के लिए बीएसएनएल की 4G मोबाइल सेवाओं का इस्तेमाल करने का मौका मिलता है।

यह पहल बीएसएनएल द्वारा भारत के स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शुरू की गई है और ये नागरिकों को भारत की स्वदेशी रूप से विकसित 4G तकनीक का बगैर किसी शुल्क के अनुभव करने का अवसर प्रदान करती है।

इस प्लान में शामिल हैं:

  • असीमित वॉयस कॉल (लोकल/एसटीडी)
  • प्रतिदिन 2 जीबी हाई-स्पीड डेटा
  • प्रतिदिन 100 एसएमएस
  • एक बीएसएनएल सिम—बिल्कुल मुफ़्त

इस ऑफर की घोषणा करते हुए, बीएसएनएल के सीएमडी, श्री ए. रॉबर्ट जे. रवि ने कहा: “‘आत्मनिर्भर भारत’ मिशन के तहत डिज़ाइन, विकसित और लागू किए गए बीएसएनएल के 4G के साथ, हमें भारत को उन चुनिंदा देशों के समूह में शामिल करने पर गर्व है, जिन्होंने अपना स्वयं का टेलीकॉम स्टैक तैयार किया है। हमारा ‘फ्रीडम प्लान’ हर भारतीय को 30 दिनों के लिए इस स्वदेशी नेटवर्क को मुफ़्त में परखने और अनुभव करने का मौका देता है और हमें भरोसा है कि वे बीएसएनएल में आए फर्क को महसूस करेंगे।”

Advertisement

उन्होंने कहा कि बीएसएनएल देश भर में मेक-इन-इंडिया तकनीक का उपयोग करके, 1,00,000 4G साइट्स स्थापित कर रहा है, और यह पहल सुरक्षित, उच्च-गुणवत्ता और किफ़ायती मोबाइल कनेक्टिविटी के साथ डिजिटल इंडिया को सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम मील का पत्थर है।

सभी नागरिक नज़दीकी बीएसएनएल ग्राहक सेवा केंद्र, रिटेलर पर जाकर या टोल-फ्री नंबर 1800-180-1503 पर कॉल करके फ्रीडम प्लान का लाभ उठा सकते हैं।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: