apprentice recruitment : कोरबा, 14 मार्च। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) ने शिक्षुता प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके माध्यम से अलग- अलग श्रेणी में 1600 की संख्या में शिक्षुताओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
चयन के बाद विभिन्न अभियान्त्रिकी एवं सामान्य शाखाओ के स्नातक एव तकनीकी प्रशिक्षुओं को एसईसीएल की भूमिगत एवं ओपन कास्ट खानो में एवं अन्य प्रतिष्ठानों में एक वर्ष प्रशिक्षुता प्रशिक्षण के लिए नियोजित किया जाएगा।
Apprentice की श्रेणी और पद संख्या
1. स्नातक शिक्षु (खनन अभियांत्रिकी) – 200
2. स्नातक शिक्षु (सिविल अभियांत्रिकी) – 20
3. स्नातक शिक्षु (विद्युत अभियांत्रिकी) – 30
4. स्नातक शिक्षु (यांत्रिकी अभियांत्रिकी) – 30
5. स्नातक शिक्षु (इलेक्ट्रॉनिकी एवं दूरसंचार अभियांत्रिकी) – 10
6. स्नातक शिक्षु प्रशासन (बीबीए) – 25
7. स्नातक शिक्षु कंप्यूटर एप्लीकेशन (बीसीए) – 100
8. स्नातक शिक्षु वाणिज्य (बी.कॉम) – 50
9. स्नातक शिक्षु विज्ञान (बी.एससी.) (केमिस्ट्री) – 35
10. तकनीशियन शिक्षु (खनन अभियांत्रिकी) – 900
11. तकनीशियन शिक्षु (खनन सर्वेक्षण) – 40
12. तकनीशियन शिक्षु (सिविल अभियांत्रिकी) – 40
13. तकनीशियन शिक्षु (विद्युत अभियांत्रिकी) – 50
14. तकनीशियन शिक्षु (यांत्रिकी अभियांत्रिकी) – 50
15. तकनीशियन शिक्षु (इलेक्ट्रॉनिकी एवं दूरसंचार अभियांत्रिकी) – 20
NATS 2.0 पोर्टल में पंजीकृत ही आवेदन कर सकेंगे। पात्र उम्मीदवारों से 17 से 31 मार्च, 2026 तक आनलाइन आवेदन मंगाए गए हैं। अधिक जानकारी के लिए एसईसीएल की अधिकृत वेबसाइट https://secl-cil.in/hr पर क्लिक करें।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join









