ओडीशा की कलिंग घाटी में बस पलटी, 6 पर्यटक मारे गये 40 अन्‍य घायल

दुर्घटना उस समय हुई जब ओडीशा के दरिंगीबाड़ी से विज़ाग जा रही पर्यटक बस कलिंग घाटी में पलट गई। मृतकों में चार महिलाएं भी शामिल हैं।

ओडीशा की कलिंग घाटी में कल रात हुई एक सडक दुर्घटना में छह पर्यटक मारे गये और लगभग 40 अन्‍य घायल हो गये। घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

दुर्घटना उस समय हुई जब ओडीशा के दरिंगीबाड़ी से विज़ाग जा रही पर्यटक बस कलिंग घाटी में पलट गई। मृतकों में चार महिलाएं भी शामिल हैं। बस में सवार सभी या‍त्री पश्चिम बंगाल से हैं। ओडीशा के मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक ने हादसे पर दुख व्‍यक्‍त किया है।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने ओडीशा दुर्घटना पर दुख व्‍यक्‍त किया है। श्री मोदी ने कहा कि दुख की इस घडी में उनकी सम्‍वेदनाएं शोक संतप्‍त परिवारों के साथ हैं। उन्‍होंने घायलों के शीघ्र स्‍वस्‍थ होने की कामना की।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

 

  • Website Designing