Tuesday, October 6, 2026
Home National News बैंक हड़ताल से पहले बड़ा फैसला, 25 सितंबर को मिल सकती है...

बैंक हड़ताल से पहले बड़ा फैसला, 25 सितंबर को मिल सकती है सैलरी और पेंशन

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 28, 29 और 30 सितंबर 2026 को तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया है।

Advertisement

नई दिल्ली। IndustrialPunch : सितंबर के आखिरी सप्ताह में प्रस्तावित तीन दिवसीय बैंक हड़ताल को देखते हुए केंद्र सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स के वेतन-पेंशन भुगतान को लेकर अहम फैसला लिया है। वित्त मंत्रालय के अनुसार सितंबर 2026 की सैलरी, वेतन और पेंशन 25 सितंबर, शुक्रवार को अग्रिम रूप से जारी की जा सकती है।

इसका लाभ केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगा। इसमें रक्षा, डाक, दूरसंचार सहित केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों से जुड़े कर्मचारी और पेंशनर्स शामिल हैं।

28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल प्रस्तावित

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 28, 29 और 30 सितंबर 2026 को तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया है। बैंकिंग सेवाओं पर संभावित असर को देखते हुए सरकार ने भुगतान पहले करने का निर्णय लिया है।

Advertisement

25 सितंबर को किया जाने वाला भुगतान अग्रिम भुगतान माना जाएगा। यदि महीने की अंतिम सैलरी या पेंशन के निर्धारण के बाद किसी राशि का समायोजन बनता है, तो उसे अक्टूबर 2026 के भुगतान में समायोजित किया जाएगा।

27 सितंबर को खुले रहेंगे बैंक

बैंक हड़ताल से पहले सप्ताहांत की छुट्टी को देखते हुए 27 सितंबर, रविवार को सभी बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) खुले रखने की व्यवस्था की गई है। इसका उद्देश्य ग्राहकों को लगातार कई दिनों तक बैंकिंग सेवाओं में परेशानी से बचाना है।

UFBU की प्रमुख मांगों में पांच-दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करना भी शामिल है।

  • Join the IndustrialPunch WhatsApp Group:Click here
  • industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join
Advertisement
1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर 1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान