Friday, July 17, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन केंद्र सरकार के कर्मचारियों को DA और पेंशनभोगियों को मिलेंगी DR की...

केंद्र सरकार के कर्मचारियों को DA और पेंशनभोगियों को मिलेंगी DR की अतिरिक्त किस्त

48.66 लाख केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और 66.55 लाख पेंशनभोगियों को 2 प्रतिशत लाभ यानि राजकोष पर प्रति वर्ष 6614.04 करोड़ रुपये का भार

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 01.01.2025 से केन्द्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DR) और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत (DR) की एक अतिरिक्त किस्त जारी करने को मंजूरी दे दी है।

यह मूल वेतन/पेंशन के 53 प्रतिशत की मौजूदा दर में 2 प्रतिशत की वृद्धि है, ताकि महंगाई की भरपाई की जा सके।

महंगाई भत्ते और महंगाई राहत दोनों में वृद्धि के कारण राजकोष पर प्रति वर्ष 6614.04 करोड़ रुपये का संयुक्त प्रभाव पड़ेगा। इससे लगभग 48.66 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारियों और 66.55 लाख पेंशनभोगियों को लाभ होगा।

यह वृद्धि 7 वें केन्द्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों पर आधारित स्वीकृत फार्मूले के अनुसार है।

Advertisement
Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट