चरणजीत सिंह चन्नी बने पंजाब के नए CM, ओपी सोनी और सुखजिंदर सिंह रंधावा ने भी ली डिप्टी सीएम पद की शपथ

कांग्रेस के नए विधायक दल के नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब के 16वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। शपथ ग्रहण का ये कार्यक्रम चंडीगढ़ में आयोजित किया गया।

कांग्रेस के नए विधायक दल के नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब के 16वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। शपथ ग्रहण का ये कार्यक्रम चंडीगढ़ में आयोजित किया गया।

सुखजिंदर सिंह रंधावा और ओपी सोनी ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पंजाब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और हरीश रावत भी मौजूद थे।

पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने राजभवन में आयोजित एक समारोह में चन्नी को शपथ दिलाई। चन्नी और उनके दोनों डिप्टी ने पंजाबी में शपथ ली।

  • Website Designing