छत्तीसगढ़ : बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी, 10वीं में सुमन और सोनाली, 12वीं में कुंति साव ने किया टॉप

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा 2022 का परिणाम शनिवार को जारी कर दिया है।

रायपुर, 14 मई। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा 2022 का परिणाम शनिवार को जारी कर दिया है। स्कूल शिक्षा मंत्री डा. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने परिणाम जारी किया। इस मौके पर मंत्री डा. टेकाम ने परीक्षा में सफल हुए परीक्षार्थियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

10वीं में रायगढ़ की सुमन पटेल, कांकेर की सोनाली और 12वीं में रायगढ़ की कुंति साव ने टॉप किया है। हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी परीक्षा के ये परीक्षा परिणाम दोपहर 12 बजे स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने रिजल्ट जारी किया।

12वीं की मेरिट लिस्ट में सबसे ऊपर नाम है कुंति का। रायगढ़ की रहने वाली कुंति काे 500 नंबर की परीक्षा में 491 मार्क्स मिले हैं। अपने हुनर के दम पर कुंति लाखों में एक साबित हुई है। इस साल 12वीं की परीक्षा पूरे प्रदेश के 2 लाख 87 हजार 673 बच्चों ने दी। इन सभी में कुंति ने 98.20 % के साथ टॉप किया है।

दसवीं की परीक्षा में 74.23 प्रतिशत परीक्षर्थी पास हुए, जिनमें लड़कियों का प्रतिशत 78.84 और लड़कों का प्रतिशत 69.7 रहा। 12वीं की परीक्षा में 79.30 प्रतिशत परीक्षर्थी पास हुए। इसमें लड़कियों का प्रतिशत 81.15 और लड़कों का प्रतिशत 77.0 3 रहा।

दसवीं की परीक्षा में 3,63,301 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। जिसमें 2,69,478 स्टूडेंट पास हुए। हाई स्कूल 12वीं की परीक्षा में 2,87,673 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। इसमें से 2,27,991 स्टूडेंट पास हुए।

10वीं की मेरिट लिस्ट देखेन पीडीएफ फाइल पर क्लिक करें : CG Board 10th Merit List 2022

12 वीं की मेरिट लिस्ट देखेन पीडीएफ फाइल पर क्लिक करें : CG Board 12th Merit LIst 2022

इस वेबसाइट पर देख सकेंगे परिणाम 

मंडल की वेबसाइट www.cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर परिणाम देख सकते हैं।

  • Website Designing