कोरबा, 3 फरवरी। केन्द्रीय श्रमिक संगठन सीटू (CITU) का तीन दिवसीय (1- 3 फरवरी) 8वां राज्य सम्मेलन छत्तीसगढ़ के दल्ली राजहरा में आयोजित हुआ। सम्मेलन के अंतिम दिवस राज्य कमेटी का निर्वाचन किया गया।
सीटू की छत्तीसगढ़ राज्य कमेटी का अध्यक्ष वीएम मनोहर बनाए गए हैं। मनोहर कोल सेक्टर में सीटू का प्रतिनिधित्व भी करते हैं। महासचिव का दायित्व एसएन बनर्जी को सौंपा गया है।
राज्य कमेटी इस प्रकार है :
अध्यक्ष वीएम मनोहर, उपाध्यक्ष एम.के. नंदी, विजय कुमार जांगड़े, नवीन गुप्ता, अनूप सरकार, पी. सिमैया, साजी. टी. जॉन, सुखेंदु घोष, महासचिव एसएन बनर्जी। सचिव धर्मराज महापात्रा, इन्द्रदेव चौहान, टी. जोगाराव, अमित गुप्ता, संगीता महंत, जनाराम कर्ष, समीर कुरैशी, कोषाध्यक्ष विभाष तायकुंडे तथा कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर, मारुति डोंगरे, डीव्हीएस रेड्डी, नकुल देवांगन, एचएल यादव, सुरेश पटेल, प्रकाश नारायण सिंह, राजेश नागराज, संजय अग्रवाल, केवेंद्र सुन्दर, जीडी महंत, रम्भा पवार, विनु वर्गीश, दिलीप पासवान, भुनेश्वर सिंह क्षत्री, रघुनाथ प्रधान, केके साहू, सुमरित कश्यप, शंकर वर्मा सम्मिलित किए गए हैं।









