नई दिल्ली, 18 अगस्त (industrialpunch Election Desk) : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने छत्तीसगढ़ के आगामी विधानसभा चुनाव (Chhattisgarh Assembly Election 2023) के लिए घोषणापत्र समिति, चुनाव मैनेजमेंट कमेटी, अनुशासन समिति एवं प्लानिंग – स्ट्रेटेजी कमेटी की घोषणा की है।

चुनाव घोषणा-पत्र समिति

चुनाव घोषणा-पत्र समिति का चैयरमैन मंत्री मोहम्मद अकबर को बनाया गया है। इस समिति में मंत्री रवीन्द्र चौबे, डॉ. शिव कुमार डहरिया, अमरजीत भगत 5. श्री उमेश पटेल सहित, डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, धनेन्द्र साहू, श्रीमती फूलो देवी नेताम, शैलेश पांडे, अरुण वोरा, शिशुपाल सोरी, द्वारिकाधीश यादव, कुँवर सिंह निषाद, राजेश तिवारी, चुन्नी लाल साहू, इदरीश गांधी, श्रीमती हेमा देशमुख, अटल श्रीवास्तव, अजय तिर्की, राजेंदर जग्गी, वाणी राव, शेषराज हरबंस, आकाश शर्मा को सम्मिलित किया गया है।

चुनाव प्रबंधन समिति

चुनाव प्रबंधन समिति का चेयरमैन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया तथा कन्वेयर रामगोपाल अग्रवाल को बनाया गया है। इस समिति में अरुण सिंघानिया, राजेश तिवारी, गिरीश देवांगन, मलकियत सिंह गैदु, गजराज पगारिया सदस्य होंगे।

अनुशासन समिति

अनुशासन समिति के अध्यक्ष धनेन्द्र साहू होंगे। इसमें कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, जे.पी.श्रीवास्तव, श्रीमती प्रतिमा चन्द्राकर, धनेश पाटिला, रवि घोष, मलकियत सिंह गैदु, दीपक मिश्रा, नरेश ठाकुर को शामिल किया गया है।

योजना एवं रणनीति समिति

योजना एवं रणनीति समिति के अध्यक्ष गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू होंगे। इसमें मंत्री रवीन्द्र चौबे, मो. अकबर, कवासी लखमा, जय सिंह अग्रवाल, मोहन मरकाम सहित धनेन्द्र साहू, लखेश्वर बघेल, धनेश पाटिला, आनंद कुकरेजा, अरूण सिंघानिया, मलकियत सिंह गैदु, जतिन जयसवाल, पंकज महावर, अरुण भद्र, शफी अहमद, उमा शंकर शुक्ल, गजराज पगारिया

राजनैतिक मामलों की समिति

अध्यक्ष कुमारी शैलजा तथा भूपेश बघेल, दीपक बैज, डॉ चरण दास महंत, टी.एस. सिंह देव, ताम्रध्वज साहू, रवीन्द्र चौबे, मो. अकबर, डॉ. शिव कुमार डहरिया, मोहन मरकाम, श्रीमती अनिला भेंड़िया, जय सिंह अग्रवाल, धनेन्द्र साहू, सत्यनारायण शर्मा सदस्य बनाए गए हैं। पदेन सदस्य सप्तगिरि संकर उलाका, डॉ. चंदन यादव, विजय जांगिड़ तथा विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर विकास उपाध्याय, राजेश तिवारी, पारस चोपड़ा, अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, अध्यक्ष युवा कांग्रेस, अध्यक्ष, एनएसयूआई, मुख्य संगठक, सेवादल को शामिल किया गया है।
सदस्य होंगे।

  • Website Designing