छत्तीसगढ़ : दुर्ग में कोरोना के नए स्ट्रेन की एंट्री! मुंबई से लौटे 6 और 12 साल के दो बच्चे पॉजिटिव

महाराष्ट्र से 7 अक्टूबर को सड़क मार्ग से दुर्ग पहुंचे एक परिवार दो बच्चों की कोविड टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 6 और 12 साल के दोनों बच्चों का उपचार चल रहा है।

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या एक बार फिर से बढ़ने लगी है। एक सप्ताह में यहां 11 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

इसे भी पढ़ें : लखीमपुर घटना : मुख्य आरोपी और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री का बेटा आशीष पिछले दरवाजे से क्राइम ब्रांच के कार्यालय पहुंचा

महाराष्ट्र से 7 अक्टूबर को सड़क मार्ग से दुर्ग पहुंचे एक परिवार दो बच्चों की कोविड टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 6 और 12 साल के दोनों बच्चों का उपचार चल रहा है। मॉडल टाउन में रहने वाले परिवार के दोनों बच्चे मुंबई से आए हैं, इसलिए उनके कोरोना में नए स्ट्रेन होने का संदेह जताया जा रहा है। इसके अलावा इसी दिन जिले में तीन अन्य भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग काफी गंभीर है। CMHO का कहना है कि दोनों बच्चों का सैंपल नए स्ट्रेन की जांच के लिए रायपुर भेजा जाएगा।​

इसे भी पढ़ें : UPSC : केन्द्र सरकार में उच्च स्तर के पदों के लिए निजी क्षेत्र के 31 का चयन किया

​​​​​​CMHO डॉ. गंभीर सिंह ने बताया कि नए स्ट्रेन को लेकर पूरा स्वास्थ्य महकमा अलर्ट है। जो बच्चे मुंबई से आए हैं उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव है, लेकिन वह सामान्य हैं। उनका उपचार किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों बच्चों का अलग से सैंपल लेकर उसे टेस्ट के लिए भेजा है। अगर टेस्ट में नए स्ट्रेन के लक्षण आए तो आगे के एहतियात बरती जाएगी। परिवार के सदस्यों को क्वारैंटाइन रहने के लिए कहा गया है।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing