कोरबा, 21 जून। कोयला मंत्रालय द्वारा कॅमर्शियल माइनिंग के तहत 10 राज्यों में स्थित 124 कोल ब्लॉक्स (Coal Block) की ई- नीलामी की जाएगी। जारी शेड्यूल के अनुसार ई- नीलामी 21 जुलाई से शुरू होगी। तीन अगस्त नीलामी का अंतिम दिन होगा।

इसे भी पढ़ें : कॅमर्शियल माइनिंग : 21 जुलाई से शुरू होगी 10 राज्यों के 124 कोल ब्लॉक्स की ई- नीलामी

नीलामी के लिए ऑनलाइन पंजीयन प्रक्रिया 20 जून से प्रारंभ हो चुकी है। निविदा दस्तावेज की बिक्री की अंतिम तारीख 22 जून निर्धारित की गई है। निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 27 जून है। तकनीकी बोलियां 28 जून को खोली जाएंगी। 29 जून से 20 जुलाई तक तकनीकी बोलियों का परीक्षण होगा।

छत्तीसगढ़ राज्य की सूची में कोरबा जिले में स्थित करतला कोल ब्लॉक भी है। करतला कोल ब्लॉक क्षेत्र में अंतिम बार बोरहोल का कार्य 31 अक्टूकर, 2021 को किया गया था। इसके बाद इसे नीलामी की सूची में शामिल किया गया है।

दायरे में आएंगे चार गांव, इतना है क्षेत्रफल

करतला कोल ब्लॉक के दायरे में चार गांव करतला, तरफमजाली, गेरांव, टीमनभवना आएंगे। कोल ब्लॉक का क्षेत्रफल 21.3 वर्ग किलामीटर का है। इसका 40 फीसदी भूभाग वन क्षेत्र है। सर्वे रिपोर्ट के अनुसार यहां 1050 मिलियन टन कोयला भंडार है।

इसे भी पढ़ें : कोल इंडिया : मैनेजमेंट ट्रेनी के 1050 पदों पर निकली भर्ती

बफर जोन और हाथियों का विचरण इलाका

करतला कोल ब्लॉक लेमरू बफर जोन से लगा हुआ है। इसके उत्तरी क्षेत्र में हाथी कॉरिडोर प्रस्तावित है। वैसे करतला कोल ब्लॉक हाथियों के विचरण वाला एरिया है। प्रस्तावित कोल ब्लॉक क्षेत्र में भालुओं की भी खासी आबादी है।

कोल सेक्टर की खबरें पढ़ने क्लिक करें : https://www.industrialpunch.com/category/coal/ 

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing