छत्तीसगढ़ : जशपुर जिले के पत्थलगांव में तेज रफ्तार कार ने धार्मिक जुलूस में शामिल लोगों को कुचला, एक की मौत, 26 घायल, देखें वीडियो :

जशपुर के पत्थलगांव में करीब 150 लोग जुलूस की शक्ल में दुर्गा विसर्जन के लिए जा रहे थे। कार की टक्कर से 1 व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 26 लोग घायल हो गए। घायलों में 4 की हालत गंभीर है।

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक तेज रफ्तार कार ने धार्मिक जुलूस में शामिल लोगों को कुचल दिया। जशपुर के पत्थलगांव में करीब 150 लोग जुलूस की शक्ल में दुर्गा विसर्जन के लिए जा रहे थे। कार की टक्कर से 1 व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 26 लोग घायल हो गए। घायलों में 4 की हालत गंभीर है। कार में गांजा भरा हुआ था और तस्कर इसे ओडिशा से मध्य प्रदेश के सिंगरौली ले जा रहे थे। घटना के बाद लोगों ने कार को आग के हवाले कर दिया।

घटना के बाद लोगों ने पीछा कर कार के ड्राइवर को 5 किलोमीटर दूर सुखरापारा से पकड़ा। इसके बाद गुस्साए लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की। लोगों ने टक्कर मारने वाली कार को भी फूंक दिया। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से आरोपी को भीड़ से छुड़ाया। उसे भीड़ से बचाते हुए पुलिस रायगढ़ जिले के कापू थाना लेकर चली गई। लोगों के गुस्से को देखते हुए मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है। इस केस में दो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है।

पत्थलगांव में शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे यह हादसा हुआ। उस वक्त लोग 7 दुर्गा पंडालों की मूर्तियों को विसर्जन के लिए नदी तट पर ले जा रहे थे। तभी बाजार के बीच पीछे से आई कार ने जुलूस में शामिल लोगों को कुचल दिया। कार की टक्कर से गौरव अग्रवाल (21) नाम के युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बैंड बजा रहे 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

इस घटना में पुलिस ने जिन दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वे दोनों मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। इनके नाम बबलू विश्वकर्मा (21) और शिशुपाल साहू (26) है। इधर, लोगों के गुस्से की जानकारी मिलने पर पुलिस के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। देखें वीडियो :

 

Source : Dainik Bhaskar

  • Website Designing