Friday, September 11, 2026
Home State News Chhattisgarh छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव : सभी 10 निगम पर भाजपा को मिली...

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव : सभी 10 निगम पर भाजपा को मिली जीत, कांग्रेस साफ

10 नगर पालिक निगम के लिए चुनाव हुए थे। भाजपा ने उम्मीदवारों ने सभी 10 निगम पर विजय हासिल की है। कांग्रेस सूपड़ा साफ हो गया है।

Advertisement

रायपुर, 15 फरवरी। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव (Chhattisgarh Urban Body Election) में भाजपा को बम्पर जीत मिली है। 10 नगर पालिक निगम के लिए चुनाव हुए थे। भाजपा ने उम्मीदवारों ने सभी 10 निगम पर विजय हासिल की है। कांग्रेस सूपड़ा साफ हो गया है।

रायपुर निगम से भाजपा की मीनल चौब्बे ने कांग्रेस की दीप्ति दुबे को डेढ़ लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से पराजित किया है। निगम के अलावा भाजपा ने 49 नगर पालिका परिषद में 35 तथा 114 नगर पंचायत में 81 पर अपना अध्यक्ष बनाया है।

देखें निगमवार भाजपा उम्मीदवार, जिन्हें जीत मिली है :

  • श्रीमती मंजूषा भगत, अंबिकापुर
  • श्रीमती मीनल चौबे, रायपुर
  • श्रीमती अलका बाघमार, दुर्ग
  • श्रीमती पूजा विधानी, बिलासपुर
  • श्रीमती संजू देवी राजपूत, कोरबा
  • जगदीश रामू रोहरा, धमतरी
  • संजय पांडे, जगदलपुर
  • जीवर्धन चौहान, रायगढ़
  • राम नरेश राय, चिरमिरी
  • मधुसूदन यादव, राजनांदगांव
Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट