छत्तीसगढ़ : क्या सिंहदेव का टाइम आएगा? स्वास्थ्य मंत्री को नई दिल्ली से आया बुलावा!

पंजाब के बाद अब छत्तीसगढ़ में राजनीतिक हलचल तेज होने जा रही है। सूत्रों के मुताबिक नई दिल्ली से राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को बुलावा आया है। बताया गया है कि वे सोमवार को नई दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे।

रायपुर। पंजाब के बाद अब छत्तीसगढ़ में राजनीतिक हलचल तेज होने जा रही है। सूत्रों के मुताबिक नई दिल्ली से राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को बुलावा आया है। बताया गया है कि वे सोमवार को नई दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे।

यहां बताना होगा कि करीब 25 दिनों पूर्व ढाई- ढाई साल के मुख्यमंत्री पद को लेकर घमासान मचा हुआ था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कांग्रेस आलाकमान के साथ लंबी बैठक हुई थी। इस दौरान दिल्ली में भूपेश बघेल के पक्ष में शक्ति प्रदर्शन भी हुआ था। बैठक के बाद यह निर्णय हुआ कि बघेल पद पर बने रहेंगे।

मुख्यमंत्री पद के दावेदार श्री सिंहदेव भी इस दौरान दिल्ली में डटे हुए थे। बाद में रायपुर वापसी के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने कहा था कि उन्होंने कांग्रेस आलाकमान के समक्ष अपनी बात रख दी है, जो निर्णय करना है उन्हें करना है।

वैसे छत्तीसगढ़ में पंजाब जैसी कोई स्थित नहीं है। यहां ज्यादातर विधायक भूपेश बघेल के समर्थन में हैं।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing