Pics Source : ANI
Pics Source : ANI

जांजगीर-चांपा, 10 जून। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा ज़िले के पिहरीद गांव में बोरवेल में गिरे 10 साल के बच्चे को निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है। मौके पर जिलाधिकारी और एसपी मौजूद हैं।

पिहरिद गांव का राहुल साहू (10) पिता लाला साहू रोज की तरह दोपहर में घर के पीछे अपनी ही बाड़ी में खेल रहा था। दोपहर 2 बजे के बाद से उसका कुछ पता नहीं चला है। परिजन भी इस बात से बेखबर थे। पता चला है कि उन्हें इस बारे में तब पता चला, जब घर के ही कुछ लोग बाड़ी की तरफ गए। उस दौरान राहुल के रोने की आवाज आ रही थी। गड्‌ढे के पास जाकर देखने पर पता चला कि आवाज अंदर से आ रही है।

बोरवेल का गड्‌ढा 80 फीट गहरा है। बच्चा लगभग 50 फीट गहराई में फंसा है। राहुल को बचाने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है। 30 फीट तक खुदाई हो गई है। पाइप के माध्यम से राहुल का ऑक्सीजन दिया जा रहा है। बोरवेल से राहुल की आवाज और उसकी हलचल पूरी तरह सुनाई और दिखाई दे रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बच्चे को सुरक्षित निकालने के लिए निर्देश दिए हैं।

देखें तस्वीरें :

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

 

  • Website Designing