चीन के राष्‍ट्रपति षी. चिनपिंग ने राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी है। बधाई संदेश में श्री जिनपिंग ने कहा कि वे परस्पर राजनीतिक भरोसा और सहयोग बढ़ाने, आपसी मतभेदों के समाधान और भारत- चीन संबंधों को सही दिशा में आगे बढ़ाने के लिये भारत की नयी राष्ट्रपति के साथ मिलकर काम करने को तैयार हैं।

श्री चि‍नपिंग ने कहा कि वे भारत के साथ संबंधों को बहुत महत्‍व देते हैं। दोनों देश एक दूसरे के महत्‍वपूर्ण पड़ोसी हैं। चीन के राष्‍ट्रपति ने कहा कि दोनों देशों के संतुलित और सौहार्दपूर्ण संबंधों से परस्पर हित संभव होगा तथा क्षेत्रीय और वैश्विक शांति, सुरक्षा और विकास सुनिश्चित होगा।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing