photo credit CIL FB Page
Advertisement

कोलकाता, 25 सितम्बर। सीआईएल (CIL) के जेबीसीसीआई- XI की मानकीकरण समिति की बैठक शुरू हुए ढाई घण्टे हो चुके हैं। इसी बीच 10 मिनट का ब्रेक लिया गया। अब नियमित कोयला कामगारों के पीएलआर पर चर्चा हो रही है।

बताया गया है कि सीआईएल प्रबंधन ने 90 हजार 800 रुपए का प्रस्ताव रखा है। यूनियन ने एक लाख 5 हजार की बात कही है। फिलहाल चर्चा जारी है। सीटू ने डिविडेंड भुगतान की आधी रकम बोनस के रूप में देने की मांग रखी है। एचएमएस और इंटक ने डेढ़ लाख रुपए की डिमांड रखी है।

इसके पूर्व ठेका श्रमिकों के बोनस को लेकर चर्चा हुई। एचएमएस नेता शिवकुमार यादव ने कहा जिन ठेका कर्मियों वेतन 21000 से कम है उन्हें 8.33 प्रतिशत बोनस मिले और जिन ठेका कर्मियों का वेतन 21000 रुपए से अधिक है उन्हें भी पीएलआई स्कीम के तहत 8.33 प्रतिशत बोनस दिया जाए।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

Advertisement
Advertisement