Monday, February 16, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल CIL कैडर स्कीम : तकनीकी उप- समिति कामगारों से फीडबैक लेने ECL...

CIL कैडर स्कीम : तकनीकी उप- समिति कामगारों से फीडबैक लेने ECL जाएगी

कोल इंडिया की सभी सहयोगी कंपनियों में जाकर टेक्निकल कमेटी के सदस्य वहां श्रमिकों के बीच में ड्राफ्ट के संबंध में सारी जानकारियां प्रदान करेंगे

Advertisement

कोलकाता, 25 जून। मानकीकरण समिति (standardization committee)  की तकनीकी उप-समिति द्वारा एक जुलाई को ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड का दौरा किया जाएगा। दौरे का उद्देश्य कैडर स्कीम (Cadre scheme) ड्राफ्ट को लेकर कोयला कामगारों से फीडबैक लेना है।

इसे भी पढ़ें : मंत्रिमंडल ने आग और भू-धंसाव से निपटने और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए संशोधित झरिया मास्टर प्लान को मंजूरी दी

तकनीकी उप-समिति (Technical Sub-Committee) में यूनियन के प्रतिनिधि जयंत आसोले (बीएमएस), राघवन रघुनंदन (एचएमएस), सुरेंद्र कुमार शर्मा (एआईटीयूसी), बीके पटेल (सीटू) दौर पर ईसीएल पहुंचेंगे। दौरे को लेकर सीआईएल प्रबंधन ने सूचना जारी की है।

यहां बताना होगा कि छह जून को तकनीकी उप-समिति की दूसरी बैठक कोलकाता स्थित सीआईएल मुख्यालय में हुई थी। इसमें कैडर स्कीम ड्राफ्ट का लेकर चर्चा की गई थी। श्रमिक प्रतिनिधियों की ओर से प्रबंधन के समक्ष यह बात रखी गई कि ड्राफ्ट कोल इंडिया के कर्मचारियों के कॅरियर ग्रोथ के लिए बनाया गया है। इसलिए इस संदर्भ में विस्तार से रायशुमारी के बाद ही ड्राफ्ट को फाइनल किया जाना चाहिए। प्रस्तुत ड्राफ्ट बहुत विस्तार से है और इसे पढ़कर समझने के लिए प्रतिनिधियों को पर्याप्त समय नहीं मिल सका है। प्रतिनिधि पहले स्वयं ड्राफ्ट का बारीकी से अध्ययन करेंगे और फिर अपने कर्मचारियों से भी समझने का प्रयास करते हुए आवश्यक संशोधन सुझाव मांगेंगे।

Advertisement

इसे भी पढ़ें : रेलवे द्वारा साइलो लोडिंग के कारण थर्मल पावर प्लांट में कोयले का स्टॉक 61.3 MT के उच्चतम स्तर पर पहुंचा

कोल इंडिया की सभी सहयोगी कंपनियों में जाकर टेक्निकल कमेटी के सदस्य वहां श्रमिकों के बीच में ड्राफ्ट के संबंध में सारी जानकारियां प्रदान करेंगे। इसके उपरांत प्राप्त सुझावों और श्रमिक प्रतिनिधियों द्वारा तैयार किए गए ड्राफ्ट को अगली बैठक में प्रबंधन के समक्ष रखा जाएगा। इस बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार एक जुलाई को तकनीकी उप-समिति के दौरे की शुरुआत ईसीएल से हो रही है।

 

Advertisement
These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: कोल इंडिया लिमिटेड के 50 वर्ष : जानते हैं गठन की कहानी … क्या आप जानते हैं कोल इंडिया लिमिटेड (Coal India Limited) के शत प्रतिशत 100% अधिकार क्षेत्र में कितनी सहयोगी कंपनियां हैं, देखें : देश के 10 सबसे अमीर परिवारों और उनकी संपत्ति के बारे में जानें (वर्ष 2025) : जानें कोयला आधारित बिजली उत्पादन वाले टॉप 10 राज्य कौन से हैं …