Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल CIL चेयरमैन पीएम प्रसाद एसईसीएल दौरे पर, मेगा परियोजनाओं का लिया जायजा

CIL चेयरमैन पीएम प्रसाद एसईसीएल दौरे पर, मेगा परियोजनाओं का लिया जायजा

श्री प्रसाद कुसमुंडा मेगा प्रोजेक्ट पहुंचे जहां उन्होंने सभी डिपार्टमेंटल एवं कोंट्रेक्चुयल पैच में जाकर खनन कार्यों का निरीक्षण किया।

Advertisement

कोरबा, 03 दिसम्बर। मंगलवार को कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) के चेयरमैन पीएम प्रसाद एसईसीएल (SECL) दौरे पर पहुंचे। दौरे के दौरान उन्होंने एसईसीएल की तीनों मेगा परियोजनाओं गेवरा, दीपका एवं कुसमुंडा में खनन गतिविधियों का निरीक्षण किया एवं उत्पादन- उत्पादकता की समीक्षा की। इस दौरान सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा एवं निदेशकगण भी साथ रहे।

सबसे पहले श्री प्रसाद कुसमुंडा मेगा प्रोजेक्ट पहुंचे जहां उन्होंने सभी डिपार्टमेंटल एवं कोंट्रेक्चुयल पैच में जाकर खनन कार्यों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने इन-पिट कन्वेयर सिस्टम का भी मुआयना किया। कोर टीम से चर्चा करते हुए उन्होंने खदान में उत्पादन एवं डिस्पैच बढ़ाने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर ज़ोर दिया।

इसके पश्चात वे दीपका एवं गेवरा मेगा प्रोजेक्ट गए जहां उन्होंने खनन गतिविधियों का निरीक्षण किया एवं खदान के परफॉर्मेंस की समीक्षा की। उन्होंने खदान प्रबंधन से वित्तीय वर्ष के शेष दिनों के लिए उत्पादन योजना को लेकर चर्चा की एवं कोयले की गुणवत्ता में सुधार को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

साथ ही उत्पादन एवं ओबी गतिविधियों में तेज़ी लाने के लिए नीलकंठ इन्फ्रा को ज़्यादा मशीनें लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने एफ़एमसी के तहत इन-पिट कन्वेइंग सिस्टम को समयबद्ध तरीके से शुरू करने पर भी ज़ोर दिया। श्री प्रसाद ने एसईसीएल की मेगापरियोजनाओं में नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोलर ट्री लगाने की संभवनाएँ तलाशने के लिए एरिया प्रबंधन को कहा।

Advertisement

फील्ड विजिट के पश्चात श्री प्रसाद ने एसईसीएल के शीर्ष प्रबंधन की उपस्थिति में तीनों मेगापरियोजनाओं के क्षेत्रीय महाप्रबन्धकों एवं विभिन्न विभागाध्यक्षों के साथ एक समीक्षा बैठक की।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट