रांची। कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) ने कर्मचारियों के स्वास्थ्य और सुरक्षित कार्यस्थल को और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए 7 से 9 जुलाई 2026 तक इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कोल मैनेजमेंट (IICM), रांची में पहली Occupational Health Capacity Building Workshop का सफल आयोजन किया। तीन दिवसीय आवासीय कार्यशाला में Coal India और उसकी सभी सहायक कंपनियों के 64 ऑक्यूपेशनल हेल्थ डॉक्टरों ने भाग लिया।
इसे भी पढ़ें: SECL में बड़ा बदलाव: वर्कर्स इंस्पेक्टर निरीक्षण व्यवस्था खत्म, Form-U रिपोर्ट भी अब नहीं होगी अनिवार्य
इस कार्यशाला का उद्देश्य डॉक्टरों को Occupational Safety, Health and Working Conditions (OSHWC) Code, 2020 तथा OSH (Central) Rules, 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रशिक्षित करना और व्यावसायिक स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक एवं मानकीकृत बनाना था।
विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव
कार्यशाला में DGMS के पूर्व Director & Inspector of Mines (Occupational Health) डॉ. कौशिक सरकार तथा वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) के पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं OHS नोडल अधिकारी डॉ. देबाशीष नियोगी ने विभिन्न तकनीकी सत्रों को संबोधित किया।
दोनों विशेषज्ञों ने खनन क्षेत्र में व्यावसायिक स्वास्थ्य, कार्यस्थल सुरक्षा, व्यावसायिक रोगों की रोकथाम और नए सुरक्षा मानकों पर अपने अनुभव साझा किए। उनके व्यावहारिक सुझावों से प्रतिभागियों को खदानों में स्वास्थ्य सेवाओं को और प्रभावी बनाने की दिशा में नई जानकारी मिली।
Director (HR) ने दिया डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन पर जोर
समापन समारोह में Coal India के निदेशक (मानव संसाधन) डॉ. विनय कुमार रंजन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा Coal India की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
उन्होंने क्षमता निर्माण (Capacity Building), मानकीकरण (Standardization) और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के माध्यम से Occupational Health Services को और मजबूत बनाने पर जोर दिया, ताकि कर्मचारियों के लिए अधिक सुरक्षित, स्वस्थ और सक्षम कार्यस्थल सुनिश्चित किया जा सके।
इसे भी पढ़ें: WCL नागपुर क्षेत्र के खिलाड़ियों को बड़ी सौगात: WL/PL/BB प्रतियोगिता के लिए मिलेगा वित्तीय अनुदान
IICM की टीम ने किया सफल आयोजन
कार्यक्रम का समन्वय IICM के वरिष्ठ प्रबंधक (सिस्टम्स) रोहित प्रकाश ने किया, जबकि संचालन वरिष्ठ प्रबंधक (HR) एलन आर. ए. लकड़ा ने किया। समापन अवसर पर IICM के कार्यकारी निदेशक ओ.पी. मिश्रा ने सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए व्यावसायिक स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join
IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce









