Advertisement

कोयला खान भविष्य निधि संगठन (CMPFO) के क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से एसईसीएल के सेवानिवृत्ति अधिकारी व कर्मचारियों के डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (डीएलसी) बनाने नवंबर से 4.0 अभियान चलाया जाएगा। सीएमपीएफ के क्षेत्रीय कार्यालय के अलावा एसईसीएल मुयालय व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष शिविर का आयोजन होगा।

एसईसीएल के पेंशनधारकों की सुविधा के लिए डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (डीएलसी) अभियान 4.0 का आयोजन 3 नवंबर से शुरू होगा। इस अभियान का उद्देश्य कोल पेंशनर्स को उनका जीवन प्रमाण पत्र सुविधाजनक व डिजिटल माध्यम से निः शुल्क जनरेट कर जमा कराने की सुविधा प्रदान करना है।

एसईसीएल के विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालयों एवं खान क्षेत्रों में निर्धारित तिथियों पर शिविर लगाए जाएंगे। पेंशनर्स अपने जीवन प्रमाण पत्र आसानी से जमा कर सकें।

शिविर में पेंशनर को आवश्यक दस्तावेज में पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ), आधार कार्ड, बैंक पासबुक और आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर देना होगा।

Advertisement

क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त संदीप रॉय ने पेंशनधारकों से निर्धारित तिथियों पर अपने निकटतम डीएलसी केंद्र में जाकर समय पर डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करने इस अभियान का लाभ ले सकते हैं।

3 नवंबर से 28 नवंबर तक एसईसीएल मुयालय बिलासपुर में प्रत्येक कार्य दिवस पर डीएलसी की सुविधा उपलब्ध रहेगी। 80 वर्ष या उससे अधिक आयु के पेंशनधारक भीड़ से बचने के लिए अक्टूबर में ही डीएलसी अपडेट कर सकते हैं।

घर बैठे भी कर सकते हैं डीएलसी जमा

प्रबंधन का कहना है कि पेंशन डिजिटल माध्यम से जीवन प्रमाण पत्र जमा करना पेंशनर्स के लिए अच्छी सुविधा है। पेंशनर मोबाइल और आधार के जरिए घर बैठे ही डीएलसी जमा कर सकते हैं। सीएमपीएफ की ओर से इसके लिए शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। जो पेंशनर शिविर तक नहीं आ सकते उनके घर तक सुविधा पहुंचाई जाएगी। बता दें कि डीएलसी एक ऑनलाइन प्रमाण पत्र है जो पेंशन भोगियों के जीवित होने की पुष्टि करता है, इसके जरिए पेंशन बिना रुकावट जारी रहती है।

इस तारीख को यहां लगेगा शिविर

डीएलसी 4.0 अभियान के तहत 3 व 4 नवंबर को सीडब्ल्यूएस कोरबा, कोरबा क्षेत्र में डीएलसी शिविर होगा। 6 व 7 नवंबर को रायगढ़ क्षेत्र, 10 व 12 नवंबर को गेवरा, दीपका, कुसमुंडा, सीडब्ल्यूएस गेवरा क्षेत्र, 13 और 14 नवंबर को जमुना-कोतमा क्षेत्र, 17 व 19 नवंबर को चिरमिरी क्षेत्र, 20 व 21 नवंबर को बैकुंठपुर, 24 नवंबर को सीएमपीडीआई-5 और 25 व 28 नवंबर को आवश्यकता अनुसार अन्य क्षेत्रों में शिविर होगा। एसईसीएल मुयालय में 3 से 28 नवंबर तक प्रत्येक दिन शिविर का आयोजन होगा।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

Advertisement