Friday, May 1, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन सोनिया गांधी के दामाद के कारण CMPFO के 722 करोड़ रुपए डूबे,...

सोनिया गांधी के दामाद के कारण CMPFO के 722 करोड़ रुपए डूबे, BMS के रेड्डी का आरोप

बीएमएस के कोल प्रभारी के. लक्ष्मण रेड्डी ने कहा कि विभागीय जांच चल रही है, लेकिन अब सीबीआई को मामले की जांच करनी चाहिए।

Advertisement

आरएसएस (RSS) से संबद्ध ट्रेड यूनियन, भारतीय मजदूर संघ (BMS) ने रियल्टी कंपनी DLF के डिबेंचर में निवेश किए जाने के बाद कोल माइंस प्रोविडेंट फंड (CMPF) के 722 करोड़ रुपए के नुकसान की सीबीआई (CBI) जांच की मांग की है।

DLF और कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा के बीच कथित संबंध की ओर इशारा करते हुए, बीएमएस नेताओं ने मांग रखी कि यूपीए सरकार के दौरान दोषपूर्ण निवेश के लिए जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए।

बीएमएस से संबद्ध अखिल भारतीय कोयला मजदूर संघ (AKBMS) की 19वीं त्रैवार्षिक बैठक के दौरान केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी की मौजूदगी में मामले में सीबीआई जांच की मांग उठाई गई।

बीएमएस के कोल प्रभारी के. लक्ष्मण रेड्डी ने कहा कि विभागीय जांच चल रही है, लेकिन अब सीबीआई को मामले की जांच करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि फंड डायवर्ट करने के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह बनाया जाना चाहिए।

Advertisement

बीएमएस के उप महासचिव सुरेंद्र कुमार पांडे ने कहा कि 722 करोड़ रुपए एक निजी कंपनी में कैसे निवेश किए जा सकते हैं? यह पैसा कोयला श्रमिकों के सामाजिक सुरक्षा भुगतान के लिए है। अगर इसे निवेश करना ही था, तो इसे सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) के बॉन्ड या शेयरों में लगाया जाना चाहिए था।

उन्होंने कहा कि यह पैसा गलत तरीके से DLF बॉन्ड में निवेश किया गया था और कंपनी के संकट में होने के कारण समय पर इसे वापस भी नहीं लिया गया। DLF प्रमोटर और वाड्रा पहले से ही कथित भूमि हड़पने के मामले में सीबीआई जांच का सामना कर रहे हैं।

सीएमपीएफ़ कोयला क्षेत्र के श्रमिकों के लिए एक विशेष निधि है, जिसका उपयोग भविष्य निधि और पेंशन बकाया के भुगतान के लिए किया जाता है।

source : Times of India

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: